14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: गरीबों के राशन पर डाका डालने वालों की खैर नहीं, प्रभारी मंत्री के निर्देश पर कार्रवाई, दो सेल्समैन गिरफ्तार…

CG News: राशन माफिया गरीबों के हक का चावल डकार रहे हैं। शिकायत मिलने के पश्चात प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर सुकमा कलेक्टर ने टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 5 Sep 2024, 2:53 PM IST

CG news sukma news

CG News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में राशन माफियाओ के खिलाफ प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। स्थानीय लोगों से शिकायत मिल रही थी कि चिंतलनार इलाके के ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली फ्री राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें: CG News: सरकारी चावल खरीदने वालों की खैर नहीं, दुकानदारों पर होगी सख्त कार्रवाई, राशन कार्ड भी होगा निरस्त…

राशन माफिया गरीबों के हक का चावल डकार रहे हैं। शिकायत मिलने के पश्चात प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर सुकमा कलेक्टर ने टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर छापेमारी कार्रवाई की गई और भारी मात्रा में अमानक खाद्यान्न जब्त किए गए।

इस मामले में संलिप्त दो सेल्स मैन विजय हेमला और भीमसेन वेट्टी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया हैं वहीं अन्य फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कलेक्टर और एसपी को निर्देशित किया गया है। कार्रवाई को लेकर प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन वाली सरकार है।

गरीब कल्याण के कृत संकल्पित भाजपा सरकार है। गरीबों के पेट का निवाला छिनने वाले, गरीबों का राशन लूटने वाले लुटेरों को बक्शा नही जायेगा। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।