चंदा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पाकेला से प्राप्त की और फिर छिंदगढ़ में कक्षा नवमी तक की पढ़ाई की। उन्होंने अपने सपने को साकार करने के लिए जगदलपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 12वीं तक शिक्षा ली। इसके बाद चंदा ने रायपुर से बी-फार्मा की पढ़ाई की और इसके बाद दिल्ली में कोचिंग लेकर पीएससी परीक्षा की तैयारी की। चंदा की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो यह साबित करती है कि कठिनाइयों और संघर्ष के बावजूद मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।