26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Sukma / CG Election 2023 : सुकमा में खरगे की चुनावी सभा, कहा- बीजेपी जल, जंगल और जमीन को बेचना चाहती है…

CG Election 2023 : सुकमा में खरगे की चुनावी सभा, कहा- बीजेपी जल, जंगल और जमीन को बेचना चाहती है…

CG Election 2023 : कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगरे आज बस्तर संभाग के सुकमा में चुनासी सभा को संबोधित किया..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 1 Nov 2023, 2:41 PM IST

karge_news.jpg

cg election 2023 : छत्तीसगढ़ में पहले चरण में होने वाले चुनाव अब अंतिम पड़ाव की ओर हैं। ऐेसे में जीत के लिए पार्टी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगरे आज बस्तर संभाग के सुकमा में चुनासी सभा को संबोधित किया। बता दें कि संभाग में 12 सीटें हैं। वहीं कहा यह जाता है कि इन सीटों पर जिस भी पार्टी ने कब्जा जमाया हैै। वे ही सत्ता पर काबिज हुआ है। ऐसे में इन 12 सीटों पर जीत हासिल करना दोनों पार्टियों के लिए बहुत ही अहम है।

खरगे ने कही ये बात

- बीजेपी के लोगों ने देश के लिए कुछ नहीं किया। बीजेपी नेताओं के पास कांग्रेस नेताओं को गाली देने के अलावा कोई काम नहीं।
- हमने यहां के लोगों के लिए काम किया। इसलिए वोट मांग रहे हैं।
- नेहरू-गांधी के उसूलों के साथ देश को आजाद कराया। गांधी ने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी होती तो हम लोगों को जंगलों में रहना पड़ता।
- कोई स्कूल नहीं था, हास्पिटल नहीं थे, बैंक नहीं थे, व्यापार नहीं था, ये सब काम कांग्रेस ने किया। बीजेपी ने कुछ नहीं किया बल्कि ये बार-बार पूछते हैं कि कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया।
- मोदी दी झूठ बोलकर जाते हैं 2 करोड़ लोगों को रोजगार देते हैं।
- कांग्रेस समाज, संविधान, और लोकतंत्र को बचाने का काम कर रही है। जबकि ये संविधान के खिलाफ काम कर रही है।
- जल, जंगल और जमीन आदिवासियों की है। कांग्रेस इसे बचाना चाहती हैं। जबकि बीजेपी इसे बेचना चाहते हैं।
- हम आदिवासी मूल निवासी है। और हम आपका अधिकार देने के लिए आए हैं। हमने अब तक जो वायदे किए हैं पूरा किया है। आगे भी करेंगे।
- केंद्र सरकार ने जो काम किया है, जिसका परिणाम यह है कि गरीब और गरीब बन रहा है और अमीर और अमीर बन रहा है।


सुकमा के बाद महासमुंद में करेंगे चुनावी सभा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सुकमा के बाद महासमुंद में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी।