
जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देने नहीं है फुर्सत...
गादीरास . जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर सुकमा-दंतेवाड़ा रोड पर गादीरास पंचायत के मिच्चीपारा में छह माह पूर्व ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल है पर अब तक बिजली विभाग के अधिकारियों को इसे सुधारने की फुर्सत नहीं मिली। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र के लोग भी इतने जागरूक नहीं है जिसके कारण गांव के लोगों ने इसकी जानकारी विद्युत विभाग को लिखित में न देकर विद्युत विभाग गादीरास के सब स्टेशन में पदस्थ कर्मचारियो को मौखिक तौर पर दी थी। लेकिन इसके बाद भी गादीरास से डेढ़ किमी की दूर मिच्चीपारा की बिजली की समस्या की सुध लेने की विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को फुर्सत नहीं मिली है।
Read More : गांव की बेटी को corruption के खिलाफ कदम उठाना पड़ा महंगा, जानें क्या मिला इनाम...
प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
उपसरपंच धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने बताया, गादीरास क्षेत्र में आए दिन बिजली की समस्या रहती है। इसके लिए सब स्टेशन में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने विभाग के अधिकारियो को अवगत करवाया था। जनसमस्या निवारण शिविर में भी आवेदन दिया था परंतु ग्रामीणों की समस्या पर प्रशासन ने सुनवाई नहीं की। वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद सिंह बैस ने बताया, जिला प्रशासन के रवैये के कारण गादीरास के कर्मचारी भी लापरवाह हो गए हैं। ग्रामीणों की समस्या उन्हें नजर नही आ रही है।
Read More : एक्शन में एसपी : शिकायतों के बाद क्राइम ब्रांच भंग, 11 एसआई भी इधर से उधर, पढ़ें खबर
स्कूल खुले तब से बंद है बिजली
पत्रिका ने धरातल पर पहुंच कर जायजा लिया तो ग्रामीणों ने बताया कि बिजली तब से खराब है जब से बच्चे स्कूल जाना शुरू करते है। जुलाई माह से हमने इसके बारे में गादीरास जाकर कई बार मिस्त्री को बताया परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। इसकी जानकारी स्थानीय विधायक कवासी लखमा को भी दी, जिसके बाद उन्होंने मिस्त्रियों को फटकार लगा कर बिजली सुधारने के लिए कहा परंतु तब भी बिजली नहीं आई। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होता देख ग्रामीणों में गुस्सा देखा जा रहा है।
Published on:
26 Dec 2017 10:54 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
