
CG News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल गांव में ग्रामीणों ने एक भालू के साथ क्रूरता कर उसे तड़पा-तड़पा कर मार दिया है। ऐसे निर्दय तरीके से भालू को मारने का वीडियो सामने आया है और वह वायरल भी हो रहा हैं। इस वीडियो के सामने आते ही वन विभाग के अफसरों ने कहा कि आजीवन कारावास का प्रावधान है।
आपको बता दें कि इस क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल गांव का है। इसमें कुछ ग्रामीणों ने भालू को तार से डंडे में बांधा, मुंह और पंजा तोड़कर सिर पर वार किया है। वहीँ बताया जा रहा है कि तड़पा-तड़पा कर उसे मार दिया है.दावा किया जा रहा है कि यह सुकमा जिले के केरलापाल का है। हालांकि अभी तक इस निर्दय घटना की पुष्टि नहीं है।
इन ग्रामीणों ने इससे पहले भालू की इतनी पिटाई की गई थी कि उसका मुंह तोड़ दिया गया। उसके मुंह से खून निकल रहा है। साथ ही जो युवक पहले उसके सिर पर मारा वही युवक उसके पंजे को भी तोड़ रहा है। ऐसी क्रूरता से भालू पर हमला कर देख लोगो का दिल देहल गया है। बता दें कि जबरदस्त तरीके से भालू पर क्रूरता की गई है, जिस जगह पर भालू के साथ यह क्रूरता हुई वहां पास में ही ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी खड़े हैं।
Updated on:
12 Apr 2025, 4:00 PM IST
Published on:
12 Apr 2025, 3:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.