2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप सांसद ने उन्नाव रेप कांड को लेकर सीएम योगी पर दिया बड़ा बयान

उन्नाव व कठुआ गैंगरेप मामले में आज आप सांसद संजय सिंह ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने की मांग की.

2 min read
Google source verification
kkk

Sanjay Singh

सुल्तानपुर. उन्नाव व कठुआ गैंगरेप मामले में आज आप सांसद संजय सिंह ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में बलात्कार के मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालतों में होनी चाहिए और दुराचारी को 6 माह के अन्दर फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्नाव जिले में बलात्कार के आरोपी विधायक का साथ देने वाले और विधायक के इशारों पर नाचने वाले पुलिस वालों को तत्काल जेल भेजा देना चाहिए। कठुआ कांड में बलात्कारियों का साथ देने वाले भाजपा मंत्रियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

महिलाओं में है भय का माहौल-

आम आदमी पार्टी की इकाई ने रेप के खिलाफ सख्त कानून की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और मार्च निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। प्रदेश प्रवक्ता/जिला प्रभारी सभाजीत सिंह ने बताया की उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों से एक भय का माहौल है। इस पर पार्टी ने व्यापक विरोध प्रदर्शन और आन्दोलन का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बलात्कारियों के खिलाफ एक सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन किया। पार्टी की मांग है कि नाबालिगों से बलात्कार के मामले में देश में इतने सख्त कानून होने चाहिए कि व्यक्ति ऐसा करने की सोचने से पहले भी कांप उठे। सांसद सजंय सिंह ने कहा कि हाल ही में उन्नाव गैंगरेप और कठुआ में बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के मामले के बाद से पूरे देश में एक नफरत का माहौल बन गया है। महिलाओं में असुरक्षा की भावना घर कर गई है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि यदि पुलिस वाले ही विधायकों और मंत्रियों के साथ खुलकर उनके अपराध में शामिल हो जाएंगे तो जनता कहां फरियाद लेकर जाएगी| गुजरात के सूरत में घटी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सूरत में भी 11 साल की बच्ची की गैंग रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई, उसके शरीर पर 80 से अधिक चोटों के निशान पाए गये जो निंदनीय है।

उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी चुप्पी तब तोड़ी जब पहले हाईकोर्ट ने बलात्कारी विधायक को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिये।

तालिबानी सोच की है भाजपा-

भाजपा की सोच तालिबानी है, जिसमें महिलाओं के सम्मान के लिए कोई जगह नहीं है । जहां एक जम्मू कश्मीर में एक मंदिर में मासूम बच्ची के साथ बर्बरता से बलात्कार करके हत्या कर दी जाती है। वहीं दूसरी तरफ बेशर्मी की पराकाष्ठा दिखाते हुए उसके समर्थन में भाजपा के दो मंत्री खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कठुआ कांड में बलात्कारियों का साथ देने वाले भाजपा मंत्रियों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पास्को कानून में ऐसा प्रावधान भी है कि इस घिनौने अपराध में शामिल व्यक्तियों के अलावा इसका साथ देने वाले को भी कड़ी सजा मिले। भाजपा सरकार में महिला अपराध समाजवादी पार्टी सरकार से भी कई गुना बढ़ गए हैं। जाति धर्म के बंटवारे की राजनीति के खिलाफ आप संघर्ष करेगी|