27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खरमास खत्म 8 जुलाई तक बजेंगी अब शहनाइयां, शादी के 46 दिन शुभ मुहूर्त जानें डेट

Kharmas End आज वृहस्पतिवार 14 अप्रैल से खरमास समाप्त हो गया। अब शादी-विवाह का सपना देख रहे लोगों के लिए समय अनुकूल हो गया है। अब बैंडबाजे और डीजे की तेज धुनों पर लोगों के थिरकने का समय शुरू हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Apr 2022, 11:13 AM IST

खरमास खत्म 8 जुलाई तक बजेंगी अब शहनाइयां, शादी के 46 दिन शुभ मुहूर्त जानें डेट

खरमास खत्म 8 जुलाई तक बजेंगी अब शहनाइयां, शादी के 46 दिन शुभ मुहूर्त जानें डेट

खरमास खत्म। खरमास की वजह से करीब एक माह से सहालग, शादी, विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर रोक लगी हुई थी। पर आज वृहस्पतिवार 14 अप्रैल से खरमास समाप्त हो गया। अब शादी-विवाह का सपना देख रहे लोगों के लिए समय अनुकूल हो गया है। अब बैंडबाजे और डीजे की तेज धुनों पर लोगों के थिरकने का समय शुरू हो गया है। यह सब इसलिए संभव हो सका है कि, सूर्य ने राशि परिवर्तन किया। आचार्य डॉ शिव बहादुर तिवारी शादी, विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के बारे में बता रहे हैं।

46 दिन शादी के शुभ मुहूर्त

खरमास के बारे में आचार्य डॉक्टर शिव बहादुर तिवारी ने बताया कि, खासमास के चलते वैवाहिक कार्यक्रमों और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों आज से शुरू हो जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से ऐसा संभव हो पा रहा है। डॉक्टर शिव बहादुर तिवारी के अनुसार, वाराणसी पंचांग के मुताबिक 14 अप्रैल से 8 जुलाई तक 46 लग्न मुहूर्त हैं। ऐसे में 14 अप्रैल से 8 जुलाई तक 46 दिन शादी विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव के भगवा वस्त्र ट्वीट पर अपर्णा यादव का करारा जबाब

इन तिथियों में है लग्न मुहूर्त

आचार्य डॉक्टर शिव बहादुर तिवारी ने बताया कि, 14 अप्रैल से 8 जुलाई के बीच इन तिथियों में शुभ मुहूर्त हैं। अप्रैल माह में 14, 15, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 27, 28, 29 कुल 11 शुभ डेट हैं।

मई महीने में शुभ लग्न डेट

अब अगर मई माह की बात करें तो 2, 3, 9, 10, 11, 12, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 25, 26,और 31 मई कुल 16 शुभ डेट हैं।

जून महीने में शुभ लग्न डेट

जून महीने में 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 21, 22, और 27 जून शुभ मुहूर्त लग्न हैं।

जुलाई महीने में शुभ लग्न डेट

आचार्य डॉक्टर तिवारी ने बताया कि, इसी तरह जुलाई महीने में 3 जुलाई 4 जुलाई 5 जुलाई और 8 जुलाई को शुभ लग्न मुहूर्त है ।

यह भी पढ़ें : घर बनाना हुआ महंगा भवन निर्माण सामग्रियों के रेट 30 फीसद तक बढ़े, भवन निर्माता हतप्रभ

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग