
Weather Updates : मौसम विभाग का 23-24 मई को झमाझम बारिश का अलर्ट, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलेंगी धूल भरी हवाएं
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के सितम के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 28 मई तक 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं राज्य के 20 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के देवरिया, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, सीतापुर, बहराइच, कौशांबी, चित्रकूट, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर और महोबा में आज बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
एक बार फिर चढ़ा पारा
सुलतानपुर जिले में गुरुवार को दोपहर बाद निकली तेज धूप से लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज धूप से पारा चढ़ गया और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। हवा सामान्य गति से पुरवा चलेगी। इस बीच बुधवार सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक आसमान में बादल रहने से गर्मी से राहत रही । लेकिन दोपहर बाद मौसम का रुख बदलने से तेज धूप होने लगी और तेज धूप से तापमान बढ़ गया। जिससे लोगों को गर्मी का सामना पड़ा करना पड़ा। शाम होते -होते आसमान में घने काले बादल छा गए और गरज- चमक के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। कहीं-कहीं हल्की तो कहीं-कहीं तेज बारिश होने से मौसम से गर्मी गायब हो गई थी।
पूर्वी यूपी में आंशिक बादल छाए रहने का अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना होने की संभावना से इंकार किया है । हवा सामान्य गति से चलेगी। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान एक 30 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा । मौसम में आर्द्रता (नमी) 62-52 फ़ीसदी रही ।
Published on:
26 May 2022 10:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
