29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

16 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत लेकर रात में थाने पहुंचे पिता, पुलिस बोली- सुबह आना

Girl missing: बेटी के गायब होने के आधे घंटे बाद ही आवेदन लेकर थाने पहुंच गया था पिता, बेटी के अपहरण की पूरी संभावना जताते हुए संदेहियों के बताए नाम, पुलिस ने 14 घंटे बाद दर्ज किया अपराध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 23 Apr 2023, 7:52 PM IST

Girl missing

Demo pic

विश्रामपुर. Girl missing: महिलाओं-युवतियों व नाबालिगों से जुड़े आपराधिक मामलों में एसपी के त्वरित कार्रवाई के निर्देश के बावजूद इस तरह के प्रकरणों में विश्रामपुर पुलिस की लापरवाह कार्यप्रणाली नजर आ रही है। दरअसल 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में सूरजपुर जिले की विश्रामपुर पुलिस ने उसके पिता से लगभग 14 घंटे के बाद आवेदन स्वीकार किया। साथ ही प्रार्थी को पावती देने से भी मना कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि किशोरी के पिता के पास पूरी डिटेल नहीं थी, इस कारण सुबह आने कहा गया था।


बिश्रामपुर के हॉस्पिटल कॉलोनी निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी शनिवार की रात 9.30 बजे से घर से गायब है। काफी खोजबीन एवं अन्य परिजनों से पूछताछ करने के बाद जब किशोरी का कोई पता न चला तो इसकी सूचना लेकर पिता रात 10 बजे विश्रामपुर थाने पहुंचा। यहां पिता ने आवेदन दिया, लेकिन पुलिस द्वारा यह कहकर उसेे वापस भेज दिया गया कि पूरी डिटेल लेकर सुबह आना।

यह भी पढ़ें: बिहार से गिरफ्तार 7 आरोपियों का निकला पाकिस्तान कनेक्शन, KBC में लॉटरी के नाम पर ठगी गई महिला ने की थी आत्महत्या


संदेहियों के बताए नाम लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी बात
पिता ने अपहृत बेटी को आखिरी बार जिसके साथ देखा था और जिनपर संदेह है, उसका नाम एवं पता बताने के बावजूद पुलिस ने बातों को अनसुना कर अपने तरीके से कार्यवाही करने की बात कही।

मामले में पुलिस ने लगभग 14 घंटे बाद आवेदन स्वीकार कर अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज किया है। पूरे मामले में पुलिस का ढुलमुल रवैया देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: सडक़ हादसे में पार्षद के एकलौते पुत्र की मौत, सडक़ पर खड़े हाइवा से टकरा गई थी तेज रफ्तार बुलेट


थाना प्रभारी का है ये कहना
इस संबंध में विश्रामपुर थाना प्रभारी केडी बनर्जी से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रार्थी सूचना लेकर रात को आए थे किंतु डिटेल जानकारी नहीं थी इसलिए अगले दिन सुबह आने को कहा गया।

जो आवेदन प्रार्थी ने प्रस्तुत किया था 363 के मामले में इस प्रकार आवेदन नहीं दिया जाता है, इसलिए प्रार्थी को सुबह आने के लिए कहा गया था। जिन पर परिजनों का संदेह है, उन्हें बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग