सूरजपुर जिले के भैयाथान थानांतर्गत ग्राम दर्रीपारा में जब वहां के भाजपा नेता की आंख खुली तो 5 लाख रुपए की चोरी हो गई थी। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात ग्राम दर्रीपारा निवासी भाजपा नेता कृष्णदत्त तिवारी के घर में चोर घुसे थे। चोरों ने सबसे पहले अंदर से बंद दरवाजे को काफी सावधानी से खोला, फिर अंदर प्रवेश किए। अंदर कमरे में पूरा परिवार सो रहा था लेकिन उन्हें चोरों के घुसने की भनक तक नहीं लग पाई।