9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकरी को बचाने के चक्कर में सूमो से भिड़ गई ऑटो, 1 की मौत, 2 की हालत नाजुक

पूजा करने घर से ऑटो से जा रहे थे ग्रामीण, चालक भी गंभीर, ग्राम केनापारा के पास हुआ हादसा

2 min read
Google source verification
Auto accident

Auto accident

दतिमा मोड़. सूरजपुर जिले के ग्राम खोपा से ऑटो में सवार होकर कुछ ग्रामीण पूजा करने जा रहे थे। रास्ते में बकरी को बचान के चक्कर में ऑटो सामने से आ रही सूमो से भिड़ गई। हादसे में ऑटो मालिक व 2 अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया। अंबिकापुर अस्पताल ले जाने के दौरान एक ग्रामीण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं ऑटो चालक समेत 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों का इलाज जारी है।


सूरजपुर जिले के दतिमा-सलका रोड स्थित ग्राम खोपा निवासी श्यामलाल राजवाड़े अपनी ऑटो में शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ ही लोगों को पूजा कराने के लिए खोपा से ग्राम गांगीकोट ले जा रहा था। रास्ते में जैसे ही ऑटो केनापारा पंचायत भवन के पास पहुंची तो अचानक सामने एक बकरी आ गई, उसे बचाने के चक्कर में उसने ऑटो से नियंत्रण खो दिया।

इसी दौरान सामने से आ रही सूमो वाहन क्रमांक सीजी 15 बी-7258 से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में ऑटो चालक श्यामलाल राजवाड़े, 34 वर्षीय अमरसाय राजवाड़े व बिफल राजवाड़े गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना करंजी चौकी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने ही प्रधान आरक्षक संतोष सिंह व आरक्षक हरिकिशन राजवाड़े मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को निजी वाहन से बतरा अस्पताल भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार पश्चात डॉक्टरों द्वारा बिफल राजवाड़े व श्यामालाल को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। दोनों को अंबिकापुर लाया जा रहा था।

इसी दौरान बिफल राजवाड़े ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। श्यामलाल व अमरसाय का उपचार अंबिकापुर अस्पताल में जारी है। घटना में ग्रामीण की मौत से उसके घर में मातम पसर गया है।