सूरजपुर. Boat accident: सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर निवासी पति-पत्नी गेज नदी में नाव पलटने से लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हरिहरपुर निवासी श्रवण सिंह व उसकी पत्नी श्याम बाई गेज नदी में चलने वाली नाव से आ रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव में नाव के अनियंत्रित हो जाने से वह पलट गई। हालांकि नाव चला रहा नाविक व उसकी पत्नी तो किसी तरह तैरकर किनारे की ओर आ गये, किन्तु श्रवण व उसकी पत्नी लापता हो गए हंै।