13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : देवी मां के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो ट्रैक्टर से टकराई, 1 की मौत, 3 गंभीर

घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, बोलेरों में एक ही परिवार के 8 लोग थे सवार, मच गई चीख-पुकार
2 min read
Google source verification
Accident

Accidental tractor

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ धाम से देवी के दर्शन कर शुक्रवार की शाम वापस लौट घर रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो वाहन रास्ते में ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में 1 श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर जुटे राहगीरों व पुलिस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के सदस्य है। हादसे में युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम पलगी निवासी एक परिवार के 8 लोग सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ धाम में देवी के दर्शन करने शुक्रवार को पहुंचे थे। सभी शाम करीब 5 बजे बोलेरो क्रमांक सीजी 10 एनए-4851 से वापस लौट रहे थे। वे कुदरगढ़-भैयाथान मार्ग पर स्थित ग्राम धुर के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बोलेरो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर की ट्रॉली जहां पलट गई, वहीं बोलेरो के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बोलेरो सवार श्रद्धालु 30 वर्षीय शिवनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामाशंकर व वीरनारायण समेत एक अन्य को गंभीर चोटें आईं।


अस्पताल कराया गया दाखिल
हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने घायलों को बोलेरो के भीतर से बाहर निकाला तथा निजी वाहनों से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां तीनों का इलाज जारी है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।


घर में पसरा मातम
सड़क हादसे में युवक की मौत से उसके घर में मातम पसर गया है। जैसे ही यह खबर गांव में अन्य लोगों को लगी वे सूरजपुर अस्पताल के लिए निकल गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो व ट्रैक्टर दोनों काफी रफ्तार में थे। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग