29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटा न होने से नाराज पति ने पेट्रोल छिडक़कर पत्नी को जिंदा जलाया, पहले से हैं 2 बेटियां

Burnt alive: 80 प्रतिशत जली अवस्था में महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर किया गया रेफर, महिला के मायके वालों ने पति व सास पर शादी के बाद से ही बेटे के लिए प्रताडि़त करने का लगाया आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Oct 2023, 8:26 PM IST

Burnt alive

Burnt woman admit in hospital

सूरजपुर. Burnt alive: शादी के 9 साल में एक महिला ने 2 बेटियों को जन्म दिया था। इधर पति व सास बेटे व पोते की चाह में उसे लगातार प्रताडि़त कर रहे थे। इसी बीच रविवार की सुबह पति ने पत्नी के ऊपर पेट्रोल छिडक़कर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से जल चुकी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार पश्चात महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बेटा-बेटी में आज कोई फर्क नहीं करता है। इसके बाद भी समाज में आज भी कई ऐसे लोग हैं जो बेटे की चाह रखते हैं। बेटा नहीं होने पर पत्नी या बहू को प्रताडि़त किया जाता है। कई बार तो पत्नी या बहू को मार दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला सूरजपुर जिले से सामने आया है।

यहां की निवासी रेणु गुप्ता की शादी वर्ष 2014 में रामानुजनगर निवासी लौकेश गुप्ता से हुई थी। शादी के इन 9 साल में महिला ने 2 बेटियों को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि पहली बेटी के जन्म के बाद से ही पति व सास द्वारा उसे प्रताडि़त किया जाने लगा था।

उन्हें बेटे व पोते की चाह थी। दूसरी बेटी के जन्म के बाद से प्रताडऩा और बढ़ गई थी। बेटा नहीं होने से नाराज पति ने रविवार की सुबह पत्नी के ऊपर पेट्रोल छिडक़ कर उसे आग के हवाले कर दिया।

पति व सास के सामने महिला करीब 80 प्रतिशत जल चुकी थी। इसकी जानकारी जब महिला के भाई व अन्य परिजनों को लगी तो वे उसके ससुराल पहुंचे।

यह भी पढ़ें: व्यवसायी पिता-पुत्र ने ओडिशा के कारोबारी को लगाई 46 करोड़ की चपत, एक आरोपी यूपी से गिरफ्तार, 5 फरार


मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया रेफर
पीडि़ता के भाई व परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई। तहसीलदार के समक्ष महिला ने मरन्नासन अवस्था में बयान दिया।

इधर प्राथमिक उपचार पश्चात डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।

इस मामले में महिला के मायके वालों ने पति व सास पर बेटे का जन्म न होने पर लगातार प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग