5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : बाइक सवार कॉलरीकर्मी को टक्कर मारने के बाद 100 मीटर तक लाश को घसीटती रही बस

खदान से वापस लौटने के दौरान कॉलरीकर्मी हुआ हादसे का शिकार, बाइक सहित घसीटा, जैक लगाकर निकाली गई लाश

2 min read
Google source verification
Bus crushed man

Bus accident

दतिमा मोड़. भटगांव स्थित खदान से ड्यूटी कर मंगलवार की दोपहर घर लौट रहा कॉलरीकर्मी सड़क हादसे का शिकार हो गया। रास्ते में बस ने पहले तो उसे सामने से टक्कर मारी, फिर बाइक सहित उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर व खलासी बस को वहां छोड़कर फरार हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जैक से बस को उठवाकर काफी मशक्कत के बाद लाश बाहर निकलवाई तथा पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।

सूरजपुर जिले के भटगांव थानांतर्गत ग्राम बतरा निवासी बिशुनराम राजवाड़े 45 वर्ष भटगांव 1/2 खदान में कार्यरत था। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने बाइक क्रमांक सीजी 15 डीई-7835 से घर लौट रहा था। वह ग्राम लक्ष्मीपुर के पास से गुजर ही रहा था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही जनता बस क्रमांक सीजी 15 एबी-0430 ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद वह बाइक सहित बस के पहिए के नीचे फंस गया। इस दौरान भागने के चक्कर में ड्राइवर ने बस दौड़ा दी। वह करीब 100 मीटर तक कॉलरीकर्मी व उसकी बाइक को घसीटता ले गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इधर ड्राइवर व खलासी बस को वहीं छोड़कर फरार हो गए। हादसे के बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने भटगांव पुलिस को हादसे की सूचना दी। बस सूरजपुर से रामानुजगंज तक चलती है।


जैक लगाकर बाहर निकाली लाश
कॉलरीकर्मी का शरीर बस के अगले चक्के में बूरी तरह कुचल गया था। भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से जैक लगवाकर बस को उठवाया तथा लाश को बाहर निकाला। घिसट जाने से लाश के चीथड़े उड़ चुके थे। पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। उन्होंने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग