19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 48 घंटे में मिले 49 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, 2 स्कूली बच्चे भी शामिल, बुजुर्ग की मौत

Covid-19: स्वास्थ्य महकमे (Health Department) समेत गांव में मची खलबली, आज 200 ग्रामीणों का लिया गया सैंपल (Corona sample), स्वास्थ्य अमले ने गांव में लगाया कैंप
2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 48 घंटे में मिले 49 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, 2 स्कूली बच्चे भी शामिल, बुजुर्ग की मौत

Covid-19

प्रतापपुर. सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदौरा के नवापारा में पिछले 48 घंटे में 49 कोरोना पॉजिटिवों (Corona positive) के मिलने से हड़कंप मच गया है। इनमें 2 स्कूली बच्चे भी शामिल है, जबकि कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य अमले ने फिलहाल गांव में डेरा जमा लिया है। यहां के हर घर के लोगों को कोविड टेस्ट किया जा रहा है। वहीं पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। (Covid-19)

ये भी पढ़े: कोरोना पॉजिटिव निकला पशु तस्कर, लघुशंका के बहाने चकमा देकर अस्पताल से भाग निकला


छत्तीसगढ़ में फिर से कोरोना महामारी ने पांव पसारना शुरु कर दिया है। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के चंदौरा पंचायत अंतर्गत ग्राम नवापारा में पिछले 2 दिन के भीतर 49 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 8 मार्च को 12 लोगों का एंटिजेन टेस्ट किया गया था, इसमें सभी पॉजिटिव मिले थे।

इन्हें होम आइसोलेट कर अन्य लोगों का भी टेस्ट किया गया, इसमें 9 मार्च को 30 और पॉजिटिव पाए गए। 24 घंटे के भीतर 42 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद गांव सहित जिलेभर में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई और अधिकारियों के निर्देश पर पूरे गांव के लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।

इसी बीच 10 मार्च को 7 और पॉजिटिवों की पुष्टि हुई। इससे कोरोना पॉजिटिवों की कुल संख्या 49 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़े: सरगुजा में आज मिले 35 नए कोरोना पॉजिटिव, 7 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात


एक बुजुर्ग की मौत
नवापारा में कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है, जबकि एक बुजुर्ग को गंभीर हालत में सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं 2 स्कूली बच्चों के भी पॉजिटिव (Corona positive) होने की पुष्टि हुई है। 10 मार्च को स्वास्थ्य अमले द्वारा करीब 200 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग