सूरजपुर. Fake story of robbery: शुक्रवार को कुछ ही घंटों में एक व्यापारी की चालाकी पुलिस के सामने बेनकाब हो गई। दरअसल शुक्रवार की सुबह सुबह केतका रोड निवासी नरेश अग्रवाल कोतवाली पहुंच गया और पुलिस के सामने यह कह कर रोने लगा कि उसका सब कुछ लूट गया, जल्दी कुछ कीजिए साहब! व्यापारी ने बताया कि उसके घर से महिला व युवक चाकू की नोक पर 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए हंै।