रामानुजनगर. Burnt alive case: सूरजपुर जिले के रामानुजनगर से रविवार को एक युवक द्वारा बेटे की चाह में अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का मामला सामने आया था। गंभीर हालत में जल चुकी महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में चल रहा है। इस मामले में पीडि़ता की मां ने शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त करने तथा हत्या के उद्देश्य से बेटी को जलाने का आरोप दामाद, सास व जेठ पर लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने पीडि़ता के पति, सास व जेठ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।