28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी लेकर घर लौट रही पत्नी पर 6 युवक कर रहे थे छींटाकशी, पति ने मना किया तो कर दी हत्या

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 अब भी फरार, पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी
less than 1 minute read
Google source verification
Murder

Murder

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के ग्राम डालाबहरा में एक महिला पानी लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में 6 युवक उस पर छींटाकशी कर रहे थे। यह देख पति ने जब मना किया तो सभी ने मिलकर उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

हत्या के मामले में फरार २ आरोपियों को भैयाथान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि अभी भी 4 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।


गौरतलब है कि बीते 23 मार्च को मृतक विजय बसोर की पत्नी पानी लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बैठे बिहारी, पप्पू सिंह सहित 6 लोग महिला पर छींटाकशी कर रहे थे।

यह बात जब महिला के पति को पता चली तो उसने युवकों को ऐसा करने से मना किया। इसी बीच सभी आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडे से विजय की जमकर पिटाई कर दी थी। मारपीट में गंभीर रूप से आहत विजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य फरार थे। पुलिस ने फरार आरोपियों में बिहारी व पप्पू सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य अब भी फरार हैं।