सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत बृजनगर निवासी 20 वर्षीय छोटू सिंह पिता बली सिंह गोंड़ 4 दिन पूर्व अपनी प्रेमिका को घर में लाकर रखा था। इसके पश्चात दोनों प्रेमी युगल (Love couple commits suicide) 26 अप्रैल को घर से पैदल ही निकले थे, जिनका शव सोमवार को घर से करीब 2 किलोमीटर दूर घाघीकोन्हा जंगल में पेड़ में एक ही दुपट्टे में लटकता हुआ पाया गया है।