सूरजपुर/रामानुजनगर. सूरजपुर जिले के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र स्थित ग्राम राजापुर के जंगल में रविवार की अलसुबह १० महिला-पुरुष जलावन लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान नर व मादा भालू समेत उनके 2 शावकों ने अचानक उनपर हमला कर दिया। भालुओं ने 3 ग्रामीणों को अपने पंजों में दबोच लिया तथा उनके सिर, सीने व पेट पर पैने नाखूनों व दांतों से कई वार किए। हमले में 2 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।