गौरतलब है कि गुरुवार की रात कुमदा कालोनी बी टाइप में स्थित मुनेश्वर मंडल, ग्रामीण बैंक के समीप मोहम्मद मोजीब के घर के ऊपर, पार्क कॉलोनी के पीछे सोनू के घर के सामने पेड़ टूटकर गिरने (Trees fell on SECL quarters) से लोग बाल बाल बच गए। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन क्वार्टरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई लोगों की जान पर बन आई।