
QR code for trees
रामानुजनगर। बालक स्कूल तथा सेजेस रामानुजनगर द्वारा सामूहिक रूप से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसमें कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता, पौधा रोपण, पोषण वाटिका की साफ-सफाई की गई। वहीं पेड़ों और पौधों के ऊपर क्यूआर कोड (World Earth Day) लगाकर उनकी पहचान कराई गई। पूरा कार्यक्रम सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा के मार्गदर्शन, प्राचार्य पीसी सोनी व यूथ एवं इको क्लब के प्रभारी गोपाल सिंह के नेतृत्व में हुआ।
यूथ एवं इको क्लब के प्रभारी गोपाल सिंह ने छात्रों को बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 22अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) मनाया जाता है।
यह आयोजन पर्यावरण को बचाने की दिशा में काम करने के लिए हमें प्रेरित करता है। आज का दिन हमें याद दिलाता है की प्रकृति के साथ हमारे कितने गहरे संबंध हैं और इसके बिना मानव जीवन संभव नहीं है।
इस कार्यक्रम (World Earth Day) को सफल बनाने में शिक्षक सीमा दुबे, गोपाल सिंह, राजीव कुमार मिश्रा, ऋषिकेश साहू, निकिता केसरी, विल्सन बखला, प्रकाश कुमार जोल्हे, बिहारी लाल साहू, गायत्री कश्यप, वर्षा सिंह, पूजा गुप्ता इकराम, वीणा प्रजापति, नवीन राठौर, लोमेश कुमार सिन्हा, पुष्पेंद्र ठाकुर, योगेश साहू, अल्पना, प्रार्थना बघेल, जया गुप्ता व विवेक सोनी का योगदान रहा।
Updated on:
22 Apr 2025 08:01 pm
Published on:
22 Apr 2025 08:01 pm
