
Bike accident
भैयाथान. सूरजपुर जिले के ग्राम घोंसा के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार युवक (Death in road accident) तेज रफ्तार में घर जा रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घरवालों को जब युवक की मौत की सूचना मिली तो मातम पसर गया।
सूरजपुर जिले के ग्राम चपदा निवासी पवन कुमार पिता मोहर साय शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे बाइक से सूरजपुर की ओर से तेज रफ्तार (Causes of road accident) में घर जा रहा था।
रास्ते में ग्राम घोंसा के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा (Road accident) टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का सिर पेड़ से जा टकराया। सिर से काफी मात्रा में खून निकल जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
परिजनों में पसरा मातम
सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। इस घटना से मृतक के परिजन सदमे में हैं।
Published on:
14 Jun 2019 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
