30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन महीने में 302 लोगों की आंखों का कराया ऑपरेशन

लायंस क्लब ऑफ नाइस का प्रयास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sunil Mishra

•

Updated: 25 Oct 2018, 10:38 PM IST

patrika

तीन महीने में 302 लोगों की आंखों का कराया ऑपरेशन


वापी. लायंस क्लब ऑफ नाइस द्वारा तीन महीने में 302 जरूरतमंदों की आंखों का ऑपरेशन नि:शुल्क करवाया गया है। इसके अंतर्गत गुरुवार को हरिया अस्पताल में भी मोतियाबिंद के मरीज का नि:शुल्क कैटरेक्ट आपरेशन करवाया गया। इस बारे में लायंस क्लब ऑफ वापी नाइस के शैलेश मेहता ने बताया कि क्लब का अध्यक्ष बनने के बाद डेढ़ हजार जरूरतमंदों की आंखों का नि:शुल्क आपरेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। तीन महीने में 302 लोगों का आपरेशन किया जा चुका है।

कैटरेक्ट फ्री डिस्ट्रीक्ट अभियान शुरू करने पर विचार चल रहा
जल्द ही क्लब में जरूरतमंद व गरीबों की आंखों के नि:शुल्क आपरेशन के लिए कैटरेक्ट फ्री डिस्ट्रीक्ट अभियान शुरू करने पर विचार चल रहा है। गुरुवार को भी जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क कैटरेक्ट आपरेशन का आयोजन किया गया था। इस दौरान हरिया अस्पताल में आंखों के डॉक्टर अजीत उगले, क्लब के अध्यक्ष शैलेश मेहता, डिस्ट्रीक्ट चेयरपर्सन आशा अग्रवाल, अमित हलपति समेत अन्य लोग मौजूद थे।

लियो क्लब ने वापी एवं दमण क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
वापी. लियो क्लब ऑफ वापी इंटीग्रेटेड एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वापी एवं दमण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत दमण देवका बीच पर कूड़े कचरे की सफाई की गई। इस दौरान कूड़े के ढेर से सरस्वती माता की प्रतिमा भी मिली। माना जा रहा है कि दुर्गा विसर्जन के दौरान यह प्रतिमा कचरे के ढेर में फंसी रह गई होगी।

लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया
इस अभियान के तहत संस्था सदस्यों ने किनारे पर सफाई की । लियो क्लब के प्रमुख दिशार्थ पगारिया, पूर्व अध्यक्ष अमन जैन एवं अन्य पदाधिकारियों ने उत्साह पूर्वक अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाया। अमन जैन ने बताया कि स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन और लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग