9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडिकल कॉलेज में हिस्सेदारी का झांसा देकर ४.७० करोड़ की ठगी

डॉक्टर ने दिल्ली के चार जनों के खिलाफ दर्ज करवाई प्राथमिकी

2 min read
Google source verification
file

मेडिकल कॉलेज में हिस्सेदारी का झांसा देकर ४.७० करोड़ की ठगी

सूरत. दिल्ली के चार जनों ने नए मेडिकल कॉलेज में हिस्सेदारी का झांसा देकर पूणागाम क्षेत्र के एक डॉक्टर के साथ ४.७० करोड़ रुपए की ठगी की। इस संबंध में डॉक्टर की प्राथमिकी के आधार पर पूणागाम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक नई दिल्ली कालका निवासी नितेन्द्र सिंह, डॉ. रॉबिन गौर, इन्द्रपाल सिंह व रमासिंह ने लंबे हनुमान रोड शांतीवन सोसायटी निवासी डॉ.जीतेन्द्र नाकराणी के साथ ठगी की। जून २०१५ में उन्होंने जीतेन्द्र से मुलाकात होने पर उसे मध्यप्रदेश के दमोह, इंदौर, नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे व उतराखंड के देहरादून में मेडिकल कॉलेज शुरू करने के प्रोजेक्ट से जुड़े फर्जी कागजात बताए।

उन्होंने इस प्रोजेक्ट में जीतेन्द्र को हिस्सेदारी देने का वादा कर उससे जमीनें खरीदने के लिए निवेश के बहाने कुल ४ करोड़ ७० लाख रुपए ऐंठ लिए। लेकिन उन्होंने कोई जमीन नहीं खरीदी और न ही कोई कॉलेज शुरू की।

जीतेन्द्र ने अपने रुपए वापस मांगे तो उसे अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। बहुत प्रयास करने पर उन्होंने ५०-५० लाख के दो चैक दिए जो बैंक से रिटर्न हो गए। इस पर जीतेन्द्र ने मंगलवार को पूणगाम थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।


वलसाड़ का वांछित गिरफ्तार


सूरत. क्राइम ब्रांच ने वलसाड़ में शराब तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त को मंगलवार दोपहर भीमनगर इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक डिंडोली अंबिका हेवन सोसायटी निवासी प्रमोद हासे (39) के खिलाफ मार्च में वलसाड़ सिटी पुलिस में शराब तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। उसके दो साथी ३२ हजार २०० रुपए की शराब के साथ पकड़े गए थे लेकिन प्रमोद फरार था। उसके बारे में मुखबिर से सूचना मिलने पर बुधवार दोपहर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


किशोरी से छेड़छाड़


सूरत. कतारगाम क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कतारगाम लक्ष्मीधाम सोसायटी निवासी भरत बोखा पिछले कुछ समय से किशोरी को परेशान कर रहा था। मंगलवार दोपहर उसने फिर पीडि़त किशोरी का पीछा किया और गुरुकुल के निकट उसे रोक कर उससे छेड़छाड़ की। इस संबंध में पीडि़ता के परिजनों से शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।