9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलेशिया व कनाड़ा में नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखा

- दो अलग अलग मामलों में ठगों ने पीडि़तों से ३४ लाख रुपए व पासपोर्ट ऐंठा

2 min read
Google source verification
file

मलेशिया व कनाड़ा में नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखा

सूरत. विदेश में उंचे वेतन की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दो अलग अलग मामलों में ठग गिरोहों ने युवकों से लाखों रुपए ऐेंठ लिए। अडाजण पुलिस के मुताबिक वडोदरा अल्कापुरी निवासी यश पटेल व उसकी पत्नी वंदा ने अडाजण गार्डन व्यू अपार्टमेंट निवासी फेनिल पंजाबी के साथ धोखाधड़ी की।

अप्रेल २०१७ में उन्होंने फेनिल को कनाड़ा में नौैकरी दिलवाने का झांसा देकर टुकडों में उससे कुल ३४ लाख ४४ हजार रुपए ले लिए लेकिन नौकरी नहीं दिलवाई। इस संबंध में फेनिल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया। चौकबाजार पुलिस के मुताबिक वेड रोड निवासी अक्षय गांधी व अहमदाबाद निवासी शालीन शाह ने मिल कर महीधरपुरा निवासी डेनिस नावडीवाला के साथ धोखाधड़ी की।

२०१४ में उन्होंने मलेशिया में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज ले लिए। लेकिन नौकरी नहीं दिलवाई। पासपोर्ट वापस मांगने पर ४० हजार रुपए की मांग की। रुपए नहीं दिए तो पासपोर्ट लौटाने से मना कर दिया।

चौहाण बनी क्राइम ब्रांच पहली महिला पुलिस निरीक्षक


सूरत. अडाजण थाने की महिला पुलिस निरीक्षक ए.के. चौहाण को बुधवार को क्राइम ब्रांच में स्थानान्तरित किया गया है। सूरत शहर क्राइम ब्रांच के इतिहास में ए.के.चौहाण पहली महिला पुलिस निरीक्षक है। इससे पहले अभी तक किसी भी महिला पुलिस निरीक्षक को क्राइम ब्रांच में नियुक्ति नहीं मिली है। वहीं अडाजण थाने में रिक्त हुए पद पर नवसारी से स्थानान्तरित होकर आए पुलिस निरीक्षक ए.एस. पाटिल को नियुक्त किया गया है। बुधवार शाम शहर पुलिस आयुक्त कार्यालय से यह आदेश जारी हुए है।

किशोरी से छेड़छाड़


सूरत. कतारगाम क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कतारगाम लक्ष्मीधाम सोसायटी निवासी भरत बोखा पिछले कुछ समय से किशोरी को परेशान कर रहा था। मंगलवार दोपहर उसने फिर पीडि़त किशोरी का पीछा किया और गुरुकुल के निकट उसे रोक कर उससे छेड़छाड़ की। इस संबंध में पीडि़ता के परिजनों से शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।