10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नकली पुलिस बन कर लूटने वाले छह पकड़े गए

- लॉज व रेहड़ी वालों से मारपीट व तोडफ़ोड़ कर लूटे थे चार मोबाइल व दो हजार रुपए नकद

2 min read
Google source verification
file

नकली पुलिस बन कर लूटने वाले छह पकड़े गए

सूरत. वराछा पुलिस ने पुलिस की पहचान देकर लॉज व रेहड़ी वालों व दुकानदारों से मारपीट कर चार मोबाइल व फोन समेत २४ हजार रुपए का सामान लूटने के मामले में पांच जनों को गिरफ्तार किया है तथा उनके एक किशोर साथी को डिटेन किया है।

पुलिस के मुताबिक डभोली निवासी जय आंबलिया, कतारगाम निवासी तरल तलसरिया,गौतम गोंडलिया, धवल कलसरिया व हर्षद सरवैया ने एक किशोर व एक अन्य पीयुष के साथ मिल कर लूट की थी। सोमवार को वे वराछा जगदीशनगर स्थित गजानंद होटल पर पहुंचे। होटल के संचालक व निकट के रेहड़ी वालों को पुलिसकर्मियों के रूप में पहचान देकर उनसे मारपीट की।

उन्होंने पीडि़तों के मोबाइल चोरी के होने की बात बता कर उनसे बिल व आईडी प्रूफ मांगे। बिल नहीं देने पर उनसे मारपीट की। उनके सामान की तोडफ़ोड़ की। फिर चार मोबाइल फोन व दो हजार रुपए नकद लूट कर फरार हो गए थे। उनके बारे में मुखबिर से सूचना मिलने पर मंगलवार रात उन्हें पकड़ लिया।

किशोरी से छेड़छाड़


सूरत. कतारगाम क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कतारगाम लक्ष्मीधाम सोसायटी निवासी भरत बोखा पिछले कुछ समय से किशोरी को परेशान कर रहा था। मंगलवार दोपहर उसने फिर पीडि़त किशोरी का पीछा किया और गुरुकुल के निकट उसे रोक कर उससे छेड़छाड़ की। इस संबंध में पीडि़ता के परिजनों से शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

चौहाण बनी क्राइम ब्रांच पहली महिला पुलिस निरीक्षक


सूरत. अडाजण थाने की महिला पुलिस निरीक्षक ए.के. चौहाण को बुधवार को क्राइम ब्रांच में स्थानान्तरित किया गया है। सूरत शहर क्राइम ब्रांच के इतिहास में ए.के.चौहाण पहली महिला पुलिस निरीक्षक है। इससे पहले अभी तक किसी भी महिला पुलिस निरीक्षक को क्राइम ब्रांच में नियुक्ति नहीं मिली है। वहीं अडाजण थाने में रिक्त हुए पद पर नवसारी से स्थानान्तरित होकर आए पुलिस निरीक्षक ए.एस. पाटिल को नियुक्त किया गया है। बुधवार शाम शहर पुलिस आयुक्त कार्यालय से यह आदेश जारी हुए है।