10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूटर रुकवा कर भाभी को पीटा और ननद को उठा ले गए

- चौकबाजार से कार में आए छह जनों ने किया युवती का अपहरण - बाजार से शाम को घर लौट रही थी ननद-भाभी, रास्ते में हुई घटना

2 min read
Google source verification
file

स्कूटर रुकवा कर भाभी को पीटा और ननद को उठा ले गए

सूरत. चौकबाजार थानाक्षेत्र में एक युवती कार में सवार होकर आए छह जनों द्वारा अपहरण करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में चौकबाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार रात की है। पीडि़त युवती अपनी भाभी के साथ स्कूटर पर सोसायटी के नाके से गुजर रही थी। उसी दौरान मंदिर के पास बिना नम्बर प्लेट की एक कार में सवार होकर आए छह जनों ने स्कूटर रुकवाया। उन्होंने भाभी को स्कूटर से नीचे उतार कर पीटा और युवती को कार में बिठा कर फरार हो गए। घटना के संबंध में युवती के भाई की प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती ने कुछ समय पूर्व कथिततौर पर प्रेम विवाह किया था लेकिन फिर वह अपने भाई के घर आ गई थी। कार में सवार लोगो की खोज की जा रही है।

किशोरी से छेड़छाड़


सूरत. कतारगाम क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कतारगाम लक्ष्मीधाम सोसायटी निवासी भरत बोखा पिछले कुछ समय से किशोरी को परेशान कर रहा था। मंगलवार दोपहर उसने फिर पीडि़त किशोरी का पीछा किया और गुरुकुल के निकट उसे रोक कर उससे छेड़छाड़ की। इस संबंध में पीडि़ता के परिजनों से शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

चौहाण बनी क्राइम ब्रांच पहली महिला पुलिस निरीक्षक


सूरत. अडाजण थाने की महिला पुलिस निरीक्षक ए.के. चौहाण को बुधवार को क्राइम ब्रांच में स्थानान्तरित किया गया है। सूरत शहर क्राइम ब्रांच के इतिहास में ए.के.चौहाण पहली महिला पुलिस निरीक्षक है। इससे पहले अभी तक किसी भी महिला पुलिस निरीक्षक को क्राइम ब्रांच में नियुक्ति नहीं मिली है। वहीं अडाजण थाने में रिक्त हुए पद पर नवसारी से स्थानान्तरित होकर आए पुलिस निरीक्षक ए.एस. पाटिल को नियुक्त किया गया है। बुधवार शाम शहर पुलिस आयुक्त कार्यालय से यह आदेश जारी हुए है।