27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोमांचक मुकाबले में असम ने महाराष्ट्र को हराया

वीनू मांकड ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के दो अन्य मुकाबलों में झारखंड व उतरप्रदेश जीते
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 11 Oct 2018, 12:52 PM IST

file

रोमांचक मुकाबले में असम ने महाराष्ट्र को हराया

सूरत. स्थानीय पीठावाला स्टेडियम में वीनू मांकड ट्रॉफी (अंडर-१९) एलीट ग्रुप ए के रोमांचक मुकाबले में बुधवार को असम ने रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र को एक रन से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए असम ने सौरव सहा ८२ के अर्धशतक व ऋषिकेश बोराह ४५ रन की बदौलत २४९ रन बनाए। महाराष्ट्र की ओर से लालकृष्ण सोनवणे व ओम भोंसले ने दो-दो विकेट लिए। अच्छी बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने ओम भोंसले ७१ व एच कोटे ५५ के शानदार अर्धशतकों की बदौलत कड़ी टक्कर दी लेकिन पूरी टीम २४८ रन पर आउट हो गई।

सिर्फ एक रन से हार गई। असम की ओर से ऋषिकेश बोराह ने चार विकेट लेकर महाराष्ट्र के विजय रथ को रोकने में अहम भूमिका निभाई।


लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में हुए दूसरे मुकाबले में उत्तरप्रदेश ने मध्यप्रदेश को १७ रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तरप्रदेश ने नौ विकेट खोकर १७७ रन बनाए। जिसके जवाब में मध्यप्रदेश के टीम नौ विकेट पर १६० रन ही बना सकी।


खोलवड जिमखाना स्टेडियम में हुए तीसरे मुकाबले में झारखंड ने पश्चिमी बंगाल को ८१ रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने नौ विकेट खोकर १७७ रन बनाए। जवाब में बंगाल की टीम मात्र ९६ रन पर ढेर हो गई। गुरुवार को कोई मैच नहीं होगा।

शुक्रवार को लालभाई कॉट्रेक्टर स्टेडियम में गुजरात व उत्तरप्रदेश, पीठावाला स्टेडियम में मुंबई व कर्नाटक तथा खोलवड़ इस्लाम जिमखाना में असम व झारखंड के बीच भिडन्त होगी। सभी मैच सुबह नौ बजे शुरु होंगे।

सूरत को पहली बार घरेलू क्रिकेट सीजन में मिले ४३ मैच

टूर्नामेंट- टीमें - दिनांक
वीनू मांकड ट्रॉफी (अंडर-१९) - एलाइट ग्रुप ए - ५-२४ अक्टूबर २०१८
रणजी ट्रॉफी - मणीपुर- सिक्कम - १-४ नवम्बर २०१८
सीके नायडू ट्रॉफी (अंडर -२३) - गुजरात-दिल्ली - १४-१७ नवम्बर २०१८
कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर-१९) - गुजरात- हरियाणा - २६-२९ नवम्बर २०१८
रणजी ट्रॉफी - मणीपुर- मेघालय - २८ नवम्बर से १ दिसम्बर २०१८
कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर-१९) - गुजरात-झारखंड - ३-६ दिसम्बर २०१८
रणजी ट्रॉफी - गुजरात-कर्नाटक - १४-१७ दिसम्बर २०१८
रणजी ट्रॉफी - मणीपुर-अरुणाचल - २२-२५ दिसम्बर २०१८

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग