25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीएसटी विभाग के एक पत्र ने लौटा दी प्रोसेसर्स की खुशी

प्रोसेसर्स को मिलेगा जीएसटी का रिफंडडायरेक्टर जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टैक्स ने भेजा पत्र

2 min read
Google source verification
file

प्रोसेसर्स को मिलेगा जीएसटी का रिफंड
डायरेक्टर जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टैक्स ने भेजा पत्र
सूरत. कपड़ा उद्यमियों को जीएसटी का रिफंड मिलेगा या नहीं, इसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस बारे में डायरेक्टर जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टैक्स ने प्रोसेसर्स को पत्र भेजा है।
जीएसटी लगने के बाद से कपड़ा उद्यमी जीएसटी में रिफंड की मांग कर रहे हैं। प्रोसेसर्स का कहना था कि जॉब वर्क पर पांच प्रतिशत जीएसटी है, लेकिन केमिकल और अन्य रॉ-मटीरियल्स पर बारह या 18 प्रतिशत जीएसटी है। ऐसे में उनका जो टैक्स बच रहा है, उसका रिफंड मिलना चाहिए। प्रोसेसर्स एसोसिएशन ने इस बारे में जीएसटी काउंसिल और मंत्रियों से गुहार लगाई थी। इसके बावजूद डायरेक्टर जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टैक्स की ओर से 3 अप्रेल को प्रोसेसर्स एसोसिएशन को पत्र मिला, जिसमें प्रोसेसर्स को रिफंड नहीं देने की जानकारी दी गई थी। इससे चिंतित प्रोसेसर्स ने फिर से गुहार लगाई। इसके बाद मंगलवार को डायरेक्टर जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टैक्स की ओर से पत्र मिला है, जिसमें पिछले पत्र को रद्द करते हुए यह मामला प्रोसेस में होने की बात कही गई है। साउथ गुजरात टैक्सटाइल प्रोसेसर्स एसोसिएशन के प्रमुख जीतू वखारिया ने कहा कि इस पत्र से स्पष्ट है कि प्रोसेसर्स को जीएसटी का रिफंड मिलेगा।

मोबाइल शॉप से 2.58 लाख का माल ले उड़े
सूरत. कतारगाम धनमोरा चार रास्ता के पास रविवार रात चोर एक मोबाइल शॉप से नकद रुपए तथा मोबाइल फोन समेत 2.58 लाख रुपए का माल चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक चोरी कतारगाम धनमोरा चार रास्ता के पास ओएसिस कॉर्नर में माय मोबाइल शॉप हेत्वी टेलीकॉम में हुई। रविवार रात करीब दो बजे चोर मोबाइल शॉप के बाथरूम की खिड़की से अंदर घुसे और सिर्फ तीन मिनट में दुकान के काउंटर से नकद दो लाख रुपए, 45 हजार रुपए के तीन मोबाइल फोन तथा एक टेबलेट चुराकर भाग गए। सोमवार सुबह वारदात का पता चलने पर शॉप के प्रबंधक मयूरकुमार रामजी बामरोलिया ने कतारगाम थाने में शिकायत दर्ज करवाई।