3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएसआई ने एक बच्ची की मां से किया शादी का वादा फिर हुआ कुछ ऐसा

डेढ़ साल तक लगातार किया यौन शोषण फिर मुकर गया पीडि़ता ने चौकबाजार थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 28 Sep 2018, 12:40 PM IST

file

पीएसआई ने एक बच्ची की मां से किया शादी का वादा फिर हुआ कुछ ऐसा

सूरत. अठवालाइन्स स्थित शहर पुलिस मुख्यालय के एक पुलिस उप निरीक्षक ने स्वयं से चार साल बड़ी एक तलाकशुदा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक लगातार अलग-अलग स्थानों पर उससे बलात्कार कर उसका यौन शोषण किया। इस संबंध में पीडि़ता की शिकायत पर चौकबाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।


मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक एस.बी.शेख ने बताया कि अठवालाइन्स स्थित सूरत शहर पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस उप निरीक्षक भावेश सोसा ने उम्र में उससे चार साल बड़ी तलाकशुदा महिला के साथ यौन शोषण किया। ३३ वर्षीय पीडि़ता दो साल पूर्व प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी के दौरान एक कोचिंग क्लास में भावेश से मुलाकात हुई थी।

बातचीत के बाद दोनों में मित्रता हुई और वह उसके घर भी आने जाने लगा। २० अप्रेल २०१६ को उसने शादी का वादा कर उससे साथ बलात्कार किया। फिर ३ अक्टूबर २०१७ तक कई बार अलग अलग स्थानों पर ले जाकर उसका यौन शोषण किया। पीडि़ता जब भी शादी की बात करती तो वह टाल देता फिर धीरे धीरे उससे किनारा करने लगा।

जब पीडि़ता ने उससे जोर देकर शादी के बारे में बात की तो उसने बताया कि उसने इस बारे में अपने परिजनों से बात की थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। नवसारी जिले के बिलीमोरा के मूल निवासी भावेश के शादी से साफ इनकार करने पर पीडि़ता ने चौकबाजार पुलिस से संपर्क किया। उसने बुधवार रात उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।


बच्ची को पिता का प्यार देने के लिए कहता था


सूरत. सूत्रों का कहना हैं कि भावेश पूर्व में उधना थाने में कांस्टेबल था। उसी दौरान पुलिस उप निरीक्षक की सीधी भर्ती के लिए आवेदन किया था। अडाजण के कोचिंग क्लास में पीडि़ता से उसकी मुलाकात हुई थी। वह भी उप निरीक्षक के लिए भर्ती परिक्षा दे रही थी। तलाकशुदा पीडि़ता के साथ साथ वह उसकी पुत्री के प्रति भी प्यार जताता था। वह उसे पिता का प्यार देने की बात करता था।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात