8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

48 घंटों में आरोपित डॉ. दोषी को करें गिरफ्तार

पीडि़ता के समाज के लोगों ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

2 min read
Google source verification
patrika

48 घंटों में आरोपित डॉ. दोषी को करें गिरफ्तार

सूरत. नानपुरा क्षेत्र में चेकअप के दौरान पीडि़त महिला से बलात्कार करने के मामले में आरोपित डॉ. प्रफुल्ल दोषी को गिरफ्तार कर ४८ घंटों में ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर पीडि़ता के समाज के लोगों ने शुक्रवार को शहर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। पुलिस आयुक्त ने मामले की निष्पक्ष जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


जानकारी के अनुसार नानपुरा क्षेत्र में निजी अस्पताल के डॉ. प्रफुल्ल दोषी मामला दर्ज होने के बाद से फरार है। उनकी पत्नी भी गायब है। इस बीच पीडि़त महिला ेके समाज के लोग शुक्रवार को शहर पुलिस आयुक्त सतीष शर्मा से मिले। उन्होंने चिकित्सक के कृत्य को समाज के लिए अति गंभीर बताते हुए ४८ घंटों में आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही पूरे मामले की महिला अधिकारी के मार्गदर्शन में निष्पक्ष जांच करवा कर ठोस कार्रवाई करने की मांग की।
गौरतलब है कि २८ वर्षीय विवाहिता ने निजी अस्पताल के नामी गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. प्रफुल्ल दोषी पर चेकअप के दौरान बलात्कार का आरोप लगाया था। विवाह के पांच साल बाद भी संतान नहीं होने के कारण पीडि़ता उपचार के लिए महीना भर पूर्व दोषी के अस्पताल में गई थी।

दोषी ने आइवीएफ (परखनली शिशु) तकनीक से उपचार शुरू किया था। पति के साथ अस्पताल पहुंची पीडि़ता को डॉ. प्रफुल्ल दोषी ने अपने कंसल्टिंग रूम में बुलाया। वहां एक नर्स थी। उसने पर्दे के पीछे लिटाया और इंजेक्शन लगाकर चली गई। उसके बाद प्रफुल्ल दोषी ने छेड़छाड़ शुरू की और किसी को बताने पर इंजेक्शन देकर खत्म करने की धमकी दी।

उसके बाद उन्होंने बलात्कार किया। करीब आधे घंटे बाद वह बाहर निकली तथा अपने पति को डॉक्टर की करतूत बताई। शाम को अठवालाइन्स थाने पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। घटना के बाद से डॉक्टर फरार है।


चिकित्सक भी पुलिस आयुक्त से मिले


सूत्रों का कहना है कि शहर के चिकित्सा जगत में चर्चा का विषय बनी इस घटना के सामने आने के बाद शुक्रवार को कुछ चिकित्सक भी शहर पुलिस आयुक्त कार्यालय में मिले। उन्होंने चिकित्साकर्मियों द्वारा इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए उठाए जाने कदमों पर पर चर्चा की।