9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव -२०१८ आज से

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा शुभारंभ,अग्रवाल विकास ट्रस्ट का आयोजन

2 min read
Google source verification
file

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव -२०१८ आज से

सूरत. अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष भी महाराज अग्रसेन की ५१४२वीं जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-२०१८ का शुभारंभ शनिवार से किया जाएगा।

अध्यक्ष हरि कानोडिया एवं सचिव गिरीश मित्तल ने बताया कि जयंती महोत्सव का शुभारंभ सात बजे से अग्रसेन भवन के द्वारिका हॉल में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा। इसके पश्चात अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।

इनमें विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आज के समाचार एवीटी के साथ का आयोजन होगा। युवा शाखा के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि ४० दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में शतरंज, अग्रवाल अचीवर्स, मेघा हाउजी, सीधी बात डिबेट, ट्रैजर हंट, ड्रामा, हमारी पसंद, रंगीला गरबा समेत कई कार्यक्रम होंगे।

रिसाइकल-रीयूज थीम


मीडिया प्रभारी कपीश खाटुवाला ने बताया कि इस बार जयंती महोत्सव रिसाइकल-रीयूज थीम पर मनाया जाएगा। सभी कार्यक्रमों में सजावट भी इसी थीम पर होगी एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया जाएगा। महोत्सव में सभी प्रतिभागियों को ट्रस्ट द्वारा रिसाइकल होने वाला थैला दिया जाएगा।

यूपीएससी पर होगा सेमिनार


यूपीएससी पर रविवार को सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार दोपहर एक बजे वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के कन्वेशन हॉल में होगा। इसमें यूपीएससी टॉपर्स एवं आइएएस सहायक कलक्टर दिल्ली सरकार इरा सिंघल छात्रों को मार्गदर्शन करेंगी। इसके अलावा सेमिनार में डॉ. शिवेन्द्र गुप्ता (वाइस चांसलर वीएनएसजीयू), अशोक खंडेलवाल (कमिश्नर इनकमटैक्स), विधी चौधरी आइपीएस मार्गदर्शन करेंगी।

सम्यक दर्शन की प्राप्ति जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि - मुनि संजय


सूरत. शतावधानी मुनि संजय कुमार ने जैन धर्म की महान पर्व परीक्षा पर्व की प्रथम दिवस खाद्य संयम दिवस पर जैन मेदिनी को संबोधित करते हुए तेरापंथ सभा भवन कामरेज में कहा कि परीक्षण का अर्थ है आत्मा के निकट रहना। जगत से सिमट कर अंतर जगत में आना परिश्रम ही उत्कृष्ट धर्म आराधना के दिन होते हैं आगम शास्त्र में परीक्षण का उल्लेख है। किसी से भी नफरत नहीं करना।