सूरत. साध्वी ललितप्रभा के सान्निध्य में तेरापंथ भवन उधना में खाद्य संयम दिवस के रूप मनाया गया। मंगलाचरण भजन मंडली ने किया। साध्वी लब्धियशा ने भोजन और भजन का गहरा संबंध बताते हुए कहा कि जब भूख लगे तब ही भोजन करें। जितनी भूख हो उससे कम खाएं। कम खाएं ,कम बार खाएं, जैसा हम भोजन करेंगे वैसे ही हमारे मन के भाव व विचार होंगे। जितना सात्विक भोजन करेंगे उतनी हमारी इन्द्रियां शांत रहेंगी।