अलखधाम प्रांगण में प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के दौरान आयोजित होने वाले ***** मेले में अनेक समाज व संगठन की ओर से यात्राओं का आयोजन सूरत समेत बारडोली, भरुच, अंकलेश्वर, नवसारी, महुवा, व्यारा, सोनगढ़ समेत दक्षिण गुजरात के शहर-कस्बों से किया जाता है। इसमें महाराष्ट्र के नवापुर व आसपास के गांव-कस्बे भी सैकड़ों जातरु मेले में अलखधाम पहुंचते है। शहर में जेबीआर सेवा समिति, श्री रामापीर सेवा समिति, श्रीबाबा रामदेव सेवा समिति व श्रीखोजीजी भक्त मित्र मंडल, श्रीरामदेव सेवा संघ, ऑल राजस्थान माली (सैनी) समाज, तेजा सेना समेत कई संघ व मंडल मेले के आयोजन में सक्रिय रहे और 131 फीट लम्बी पंचरंगी ध्वजा लेकर सूरत से अलखधाम पहुंचे।