22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिसाइकल-रियूज थीम पर होगा अग्रसेन जयंती महोत्सव

अग्रवाल विकास ट्रस्ट का आयोजन ८ सितम्बर से

2 min read
Google source verification
patrika

रिसाइकल-रियूज थीम पर होगा अग्रसेन जयंती महोत्सव

सूरत. अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन की ५१४२वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि कानोडिया एवं सचिव गिरीश मित्तल ने बताया कि जयंती महोत्सव की शुरुआत आठ सितम्बर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगी। दस अक्टूबर को जयंती मनाई जाएगी।

करीब ४० दिन चलने वाले महोत्सव का समापन १५ अक्टूबर को होगा। ट्रस्ट ने इस वर्ष अग्रेसन जयंती महोत्सव रिसाइकल-रियूज थीम पर रखा है। सभी कार्यक्रमों में प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश दिया जाएगा। महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को इस बार रिसाइकल हो सकने वाला थैला ट्रस्ट द्वारा दिया जाएगा।

इससे रोजमर्रा के कामों में प्लास्टिक बैग की निर्भरता कम होगी। अग्रवाल विकास ट्रस्ट युवा शाखा के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि जयंती महोत्सव में शतरंज, अग्रवाल अचीवर्स, मेगा हाउजी, सीधी बात, डिबेट, ट्रैजर हंट, ड्रॉइंग, ड्रामा, हमारी संसद, रंगीला गरबा आदि कार्यक्रमों का युवा और महिला शाखा द्वारा आयोजन किया जाएगा। गो ग्रीन थीम के अनुरूप इस वर्ष भी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रखा गया है। प्रतिभागी अग्रेसन भवन आकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।


समितियों का गठन


मीडिया प्रभारी कपीश खाटूवाला ने बताया कि व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए आयोजन, कार्यक्रम, भोजन, प्रचार, स्वागत आदि समितियों का गठन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक और सहसंयोजक भी नियुक्त किए गए हैं। इसमें ३०० से अधिक सदस्य सहयोगी बनेंगे।

बाढ़ पीडि़तों के लिए राशि दान


सूरत. माहेश्वरी प्रगति मंडल द्वारा बुधवार को केरल के बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए एक लाख ५१ हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। संस्था के कार्यकर्ताओं ने इसे केरल के कोच्ची शहर में स्थित माहेश्वरी सभा के बैंक खाते में जमा किया गया है। इस राशि को माहेश्वरी सभा द्वारा केरल में पीडि़तों की विभिन्न प्राथमिक जरूरतों के हिसाब से खर्च किया जायेगा।