उपाध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर चार से भाजपा पार्षद संतोष विनायक पुंडकर को भी सर्वसम्मति से चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव महेन्द्र टंडेल ने किया। जिसे सोनाली रसाल ने समर्थन दिया। उनके सामने भी किसी ने उम्मीदवारी नहीं जताई थी। इस मौके पर जिला महामंत्री भूरालाल शाह, शहर भाजपा अध्यक्ष मुकेश कानगुडे, प्रदीप जैन, बबलू शर्मा समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मौजूद रहकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी व मिठाइयां बांटी।