जैसे ही लोगों को खबर मिली कि टैस्टिंग के दौरान सरदार ब्रिज का गर्डर खिसक गया है, लोगों को 10 जून 2014 को हुआ अठवालाइंस ब्रिज ढहने का हादसा याद आ गया। ब्रिज का एक हिस्सा निर्माणाधीन हालत में गिर गया था। उस हादसे में ब्रिज के नीचे काम कर रहे दस लोगों की मौत हो गई थी। ब्रिज का वह हिस्सा उस वक्त गिरा था, जब शटरिंग हटाई जा रही थी। शनिवार को गर्डर हिलने के मामले में कोई जनहानि नहीं हुई।