12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिंगलाज ने बचाया इनके कोप से

भरुच में क्षत्रिय समाज ने मनाया काजरा चौथ

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Aug 31, 2018

patrika

हिंगलाज ने बचाया इनके कोप से

भरुच. जिले के क्षत्रिय (खत्री) समाज की ओर से गुरुवार को परंपरागत पर्व काजरा चौथ धूमधाम से मनाया गया। शाम को सिंधवाई माता के चौक में काजरा को नचाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। लोगों ने माता की विधिवत आराधना की और उनका आशीर्वाद हासिल किया।

शास्त्रो में हुए उल्लेख के अनुसार अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने के लिए परशुराम भगवान ने पृथ्वी पर क्षत्रियों का नाश करना शुरू कर दिया था। उस समय परशुराम भगवान के कोप से बचने के लिए बड़ी संख्या में क्षत्रियों ने हिंगलाजी माता की शरण ले रखी थी। चैत्री अमावस्या के दिन क्षत्रियों ने हाला पर्वत में हिंगलाजी माताजी की स्थापना की थी।

क्षत्रियों के सभी अस्त्र शस्त्र छिन जाने से हिंगलाज माता ने क्षत्रियों को हाथ से बनाए जाने वाले हुनर को सिखाया। क्षत्रियों ने सबसे पहले नौ दिन की मेहनत के बाद एक चुनरी बनाई थी और इस चुनरी को सावन माह के चौथ को माताजी को चढ़ाई थी। इसके बाद से क्षत्रिय खत्री समाज की ओर से काजरा चौथ धूमधाम से मनाए जाने लगा।

चौथ के दिन समाज की सभी विवाहित महिलाओं ने एक वक्त का उपवास रखा था। काजरा चौथ पर शहर के सिंधवाई माता मंदिर में होम, हवन तथा पूजा का आयोजन किया गया। धूमधाम के साथ समाज के लोगों ने काजरा को नचाया।

नर्मदा बांध का जलस्तर 121.68 मीटर पर पहुंचा

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण ऊपरी क्षेत्रों से पानी की आवक होने से केवडिया स्थित सरदार सरोवर नर्मदा बांध का जलस्तर शुक्रवार को बढक़र 121.68 मीटर पर पहुंच गया। बांध के जलस्तर 121.92 मीटर होने में सिर्फ 42 सेमी ही शेष है। प्रति घंटे दो सेमी जलस्तर में इजाफा हो रहा है। बांध के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के बाद कैनाल हेड पावर हाउस के दो टबाइन को चालू कर बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। कैनाल में बांध से 9990 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।