16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला की चेन और मंगलसूत्र लेकर फरार हुए बदमाश

मंगलसूत्र लेकर बाइक सवार बदमाश फरार

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Aug 22, 2018

patrika

महिला की चेन और मंगलसूत्र लेकर फरार हुए बदमाश

वापी. चार रास्ता टेलीफोन केन्द्र के सामने स्थित चाय की दुकान से महिला के गले की चेन और मंगलसूत्र लेकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। एक सप्ताह में इस विस्तार में इस तरह की यह दूसरी वारदात है।

टंकी फलिया के हरिकृपा नगर निवासी प्रकाश यादव की टेलीफोन केन्द्र के सामने साईं प्लाजा में कैन्टीन और चाय की दुकान है। बुधवार दोपहर को उसकी पत्नी पुष्पा उसे खाना लेकर गई थी। बताया गया है कि प्रकाश खाना खा रहा था इस दौरान बाइक पर दो युवक पहुंचे और उनमें से एक उतरकर वहां पहुंचा तथा 30 रुपए का वडा पांव पार्सल करने को कहा। पुष्पा जब पार्सल युवक को दे रही थी उसी दौरान उसने उसके गले से एक तोले की चेन और दो तोले का मंगलसूत्र खींच लिया और बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

इस घटना के बाद हो हल्ला मचने पर लोगों की भीड़ भी एकत्रित हुई, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस भी कुछ देर बाद वहंा पहुंची थी। शाम को पुष्पा प्रकाश यादव की शिकायत पर जीआईडीसी ने रिपोर्ट दर्ज की। जानकारी के अनुसार यह घटना जहां हुई उससे महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकानदार के साथ 15 अगस्त की शाम कार मे आए बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए की लूट की थी। इस विस्तार में होलसेल मार्केट में लाखों का कारोबार होने से पिछले कुछ दिनों से आपराधिक घटनाएं बढ़ी है।

माता की चौकी आयोजित कर मनाया फाउंडेशन डे

वापी विमेन्स क्लब ने अपना 11 वां स्थापना दिवस माता की चौकी के आयोजन के साथ मनाया। इसमें विख्यात भजन गायक कुंदन मिश्रा ने अपनी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। क्लब की सदस्यों ने केक भी काटा। महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया था। वापी विमेन्स क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सरोज सुराना ने संस्था की प्रगति के लिए सदस्यों के सहयोग को श्रेय दिया। इस मौके पर सचिव श्रीमती वीणा काबरा, कार्यक्रम संयोजिका पारुल खन्ना, संगीता काबरा, शिल्पा अभिषेक समेत अन्य सभी महिला सदस्य मौजूद रहीं।