नवसारी. प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण को हो रहे नुकसान से लोगों को जागरुक करने का प्रयास सरकारी एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को गणदेवी नपा विस्तार में भाजपा द्वारा बाजार में कपड़े की 2500 थैलियां बांटी। गणदेवी विधायक नरेश पटेल की उपस्थिति में गणदेवी नगर पालिका के सहयोग से गणदेवी बाजार मे आए लोगों को प्लास्टिक थैली का उपयोग बंद करने और कपड़े की थैली के उपयोग का अनुरोध किया। लोगों को कपड़े की थैलियों का फ्री में वितरण किया गया और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सहयोग का अनुरोध किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष आशा टेलर, गोपाल गोहिल व विपक्ष के ज्योति देसाई समेत अन्य पार्षद व अग्रणी उपस्थित थे।