26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेशन पर स्वच्छता का दिया संदेश

railway stationरेल अधिकारियों ने स्वच्छता का लिया संकल्प
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 15 Sep 2018, 9:46 PM IST

patrika

स्टेशन पर स्वच्छता का दिया संदेश

वलसाड. संपूर्ण भारतीय रेलवे के साथ पश्चिम रेलवे के वलसाड स्टेशन पर भी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की शुरुआत सफाई से की गई। इसके तहत स्टेशन प्लेटफार्म और परिसर में सफाई की गई। अभियान में शाह एन एच कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी भागीदारी करते हुए सफाई की और नाटक कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर स्टेशन अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता की प्रतिज्ञा भी ली।

इस दौरान स्टेशन अधिकारी व कर्मचारी ने अपने आसपास के क्षेत्र की सफाई, सफाई के लिए हाथ में झाड़ू और बाल्टी उठाने में संकोच न करने, दैनिक कार्यों में सफाई के प्रति अपना हर संभव योगदान करने, घर और कार्यस्थल पर सफाई के संकल्प का पालन तथा स्वच्छता ईश्वर का दूसरा स्वरुप के को जीवन का मंत्र बनाने की प्रतिज्ञा ली।

सफाई अभियान में वलसाड स्टेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक पियुष खंदारे, उप स्टेशन अधीक्षक वलसाड (वाणिज्य) विजय डी, उप स्टेशन अधीक्षक वापी (वाणिज्य) प्रदीप आहिरे, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक वलसाड आर आर शर्मा, वलसाड स्टेशन प्रबंधक रमणलाल के समेत अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने भागीदारी की।

वरघोड़ा निकालकर मनाया पर्युषण महापर्व

वांसदा. वांसदा नगर में जैन संघ ने वरघोड़ा निकालकर पर्युषण महापर्व को मनाया। श्री संभव जैन युवक मंडल ने आठ दिवस तक सामूहिक एकासना की। भगवान महावीर स्वामी के वरघोड़ा में जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार जरूरी

भरुच. भरुच नगरपालिका सभागार में शनिवार को पालिका प्रमुख सुरभी बेन तंबाकूवाला की अध्यक्षता में पोषण अभियान की जानकारी देने के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार सेवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पालिका प्रमुख सुरभी बेन ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पोषण अभियान चलाया जा रहा है। पौष्टिक आहार सेवन से ही महिलाएं सक्षम व स्वस्थ होगी। गर्भवती महिलाओं को खाना खुराक पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। महिलाओं में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए पौष्टिक खाद्य पदार्थों के वितरण पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होना चाहिए। भोजन में पौष्टिक पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। निरोगी काया से ही महिलाएं स्वस्थ रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग