27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपड़ा बाजार में बंद बेअसर रहा

कपड़ा बाजार में हुड़दंग के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को डिटेन किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 10 Sep 2018, 9:27 PM IST

file

कपड़ा बाजार में बंद बेअसर रहा

कपड़ा बाजार में बंद बेअसर रहा। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह जब क्षेत्र में पहुंचे, तब तक कपड़ा बाजार पूरी तरह खुला भी नहीं था। कमेला दरवाजा के निकट मिलेनियम मार्केट समेत अन्य टैक्सटाइल मार्केट के मुख्य द्वार इस दौरान खुले मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बंद करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। उस समय ज्यादातर मार्केट में व्यापारी अपने प्रतिष्ठान नहीं पहुंचे थे। कपड़ा बाजार में हुड़दंग के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को डिटेन किया।

खुले रहे हीरा बाजार
हीरा बाजार में बंद बेअसर रहा। वराछा और महिधरपुरा के हीरा बाजार में कामकाज सुबह रोजाना की तरह शुरू हुआ। दोपहर कुछ लोगों ने बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया। सूरत डायमंड एसोसिएशन के प्रमुख बाबू गुजराती ने बताया कि देशव्यापी बंद के ऐलान का हीरा बाजार में कोई असर नहीं दिखा। हीरा उद्यमियों ने कारखाने खोले और शाम तक काम किया।
कॉलेजों में मिला-जुला असर
शहर के महाविद्यालयों में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। एनएसयूआइ ने वराछा, अमरोली, अठलाइंस, वेसू के महाविद्यालयों को बंद करवाया। कई महाविद्यालयों के बाहर पुलिस तैनात की गई थी। कुछ देर बंद रहने के बाद कई महाविद्यालयों में कक्षाएं शुरू हो गईं। कुछ महाविद्यालय बंद रहे। कई जगह कक्षाओं में कम विद्यार्थी नजर आए।

मुम्बई के शेयर ब्रोकर ने होटल में की खुदकुशी
मुम्बई के एक शेयर ब्रोकर ने सूरत रेलवे स्टेशन के पास एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बीस दिन से होटल में रुका हुआ था। महिधरपुरा पुलिस के अनुसार शनिवार शाम सायन इस्ट मुम्बई की रहेजा रेजिडेंसी निवासी कौशल शरद मेहरा (२९) का शव होटल के कमरे में फांसी लगी हालत में मिला। सूचना मिलने के बाद उसके परिजन सूरत पहुंचे। पुलिस ने बताया कि कौशल काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसकी शादी नौ महीने पहले हुई थी। शनिवार शाम होटल का कर्मचारी रूम सर्विस के लिए गया तो आत्महत्या का पता चला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए स्मीमेर अस्पताल ले आई। चिकित्सकों ने बताया कि शव चौबीस घंटे से अधिक पुराना होने का अनुमान है। सुसाइड नोट में कौशल ने अपने दोस्त तथा कुछ रिश्तेदारों के नाम लिखे हैं।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग