27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस और अन्य दलों की ओर से भारत बंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 10 Sep 2018, 9:19 PM IST

surat photo

पुलिस ने दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

बारडोली.

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस और अन्य दलों की ओर से किए गए भारत बंद का सूरत और तापी जिले में आंशिक असर देखने को मिला। सोमवार सुबह दोनों जिलों के शहरी क्षेत्रों में बंद कराने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों जिलों में बंद शांतिपूर्ण रहा।


पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही लगातर बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में रोष है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में सोमवार को कांग्रेस सहित अन्य दलों ने भारत बंद का ऐलान किया था। सुबह बारडोली में कांग्रेस कार्यकर्ता सडक़ों पर उतर आए और शहर के स्टेशन मार्ग, गांधी रोड, शास्त्री रोड और तेन-अस्तान मार्ग पर खुले दुकानों को बंद कारवाई। स्टेशन मार्ग पर मुदित पैलेस के निकट एक व्यक्ति ने अपनी दुकान बंद करने से मना कर भाजपा जिंदाबाद का नारा लगाया। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और बीच सडक़ पर बैठ कर विरोध करने लगे। पुलिस ने बारडोली शहर कांग्रेस प्रमुख निकुंज वकील, तरुण वाघेला, बारडोली तालुका कांग्रेस प्रमुख हसमुख पटेल, प्रदेश महिला कांग्रेस मंत्री मीना टेलर, स्वाति पटेल, बारडोली पालिका विपक्ष के नेता कल्पना चौधरी सहित 21 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। उधर, पलसाना और कड़ोदरा में बंद सफल रहा। वहीं कई लोगों ने सुबह से ही स्वयं अपनी प्रतिष्ठान बंद रखी। सूरत जिले के कामरेज, कोसंबा सहित कई क्षेत्रों में भी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ज्यादातर दुकाने बंद रही। पुलिस ने चलथाण से 9 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया। उधर, तापी जिले में व्यारा, सोनगढ़ और उकाई सहित अन्य कस्बों में बंद का मिलाझुला असर दिखने को मिला।

जुआ खेलते सात गिरफ्तार
बारडोली. शहर के कड़ोद मार्ग पर शिव शक्ति सोसायटी में पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई कर जुआ खेलते सात लोगों को गिरफ्तार किया। पलिस ने आरोपियों से नकद सहित 5 हजार रुपए का सामान जब्त किया।


बारडोली पुलिस को सूचना मिली कि शहर के कड़ोद मार्ग पर शिव शक्ति सोसायटी में कुछ शख्स जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस ने देर रात को मौके पर कार्रवाई कर जुआ खेल रहे बाबेन शक्ति नगर निवासी जिग्नेश चुनीलाल बारोट, शिव शक्ति सोसायटी निवासी राकेश रमेश सीरसाट, रामेश्वर नगर सोसायटी निवासी विनय राम दवे, शिव शक्ति सोसायटी निवासी मुरली आनंद राव पटेल, बैंड वाला टेकरा निवासी दिनेश हरी भोय, हीराचंद नगर निवासी संजय पूनम पटेल, शिवशक्ति सोसायटी निवासी अल्पेश मगन पटेल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से नकद सहित पांच हजार रुपए का सामान जब्त किया।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग