मनपा प्रशासन ने शहर में विभिन्न जगह पे एण्ड पार्क के लिए टैंडर प्रस्ताव मंगाए थे। इनमें तीन चयनित जगह ऐसी थीं, जहां के लिए पहली बार प्रस्ताव मंगाए गए, जबकि पांच जगह पहले से पे एण्ड पार्क के ठेके दिए जाते रहे हैं। इन सभी पांच जगह के लिए जो प्रस्ताव आए, बीते वर्ष की अपेक्षा पांच से 25 लाख तक की कम कीमत के थे। पत्रिका ने इसे राजस्व पर चोट मानते हुए समाचार प्रकाशित किया था कि इससे मनपा की बंधी-बंधाई आमदनी कम हो जाएगी और खासा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। जानकारों का भी मानना था कि इसका असर सीधे तौर पर मनपा की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों पर पड़ेगा।