
बीमारी से मरे पशु, मुआवजे की मांग
सूरत
जिला पंचायत सदस्य दर्शन नायक ने जिला विकास अधिकारी को पत्र लिखकर पलसाना में हुई पशुओं की मौत पर पीडि़तों को मुआवजे की मांग की है। पलसाना तहसील में करीब तीन सौ बकरों की अज्ञात बीमारी से मौत का मामला सामने आया है। दर्शन नायक ने मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि पीडि़त परिवारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने जिला विकास अधिकारी के साथ ही पशुपालन विभाग के नियामक को इस आशय का पत्र लिखकर मुआवजे की मांग की है।
चेक रिटर्न मामले में तीन महीने की कैद
चेक रिटर्न के एक मामले में आरोपित कपड़ा व्यवसायी को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए तीन महीने की कैद की सजा सुना दी। रिंगरोड पर राजहंस कॉम्प्लेक्स में सिद्घनाथ ट्रेडलिंक के नाम से यार्न का व्यवसाय करने वाले प्रेमसिंह मित्तल ने कतारगाम जीआइडीसी की व्रज टैक्सटाइल के संचालक रिंकी हर्ष के खिलाफ अधिवक्ता मनोज झांसीवाला के जरिए कोर्ट में चेक रिटर्न की शिकायत की थी। आरोप के मुताबिक रिंकी हर्ष ने प्रेमसिंह से 93 हजार रुपए का यार्न उधार खरीदा था। पेमेंट के तौर पर दिया चेक बैंक में जमा करवाने पर रिटर्न हो गया। सोमवार को अंतिम सुनवाई के बाद कोर्ट ने मनोज झांसीवाला को दोषी मानते हुए तीन महीने की कैद और रिटर्न चेक की दुगनी राशि चुकाने का आदेश दिया।
कोमल है, कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है...
महिला सशक्तिकरण पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को सूरत शहर पुलिस और सुरक्षा सेतु सोसायाटी की ओर से महिला सशक्तिकरण रैली का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे अठवा लाइंस पुलिस मुख्यालय से रैली की रवानगी के अवसर पर पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा और अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। रैली में शहर पुलिस की महिला पुलिस अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी तथा सामाजिक संस्थाओं की महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली पुलिस मुख्यालय से अठवागेट और वहां से यू-टर्न लेकर अठवा लाइंस पुलिस कम्युनिटी हॉल पर संपन्न हुई। रैली के दौरान महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ विभिन्न संदेश लिखे बैनर हाथों में थाम कर महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरुकता का प्रयास किया। रविवार को वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के कन्वेंशन सेंटर में नो युअर राइट विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें एक हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया था।

Published on:
13 Aug 2018 10:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
