
डेंगू से नानापोंढा निवासी बच्चे की मौत
वलसाड. जिले के नानापोंढा निवासी दस वर्षीय बच्चे की डेंगू से मौत होने का मामला सामने आया है। कई दिन से उसका उपचार सूरत मे चल रहा था।
जानकारी के अनुसार नानापोंढा में रहने वाले परिवार के दस साल के बच्चे की तबियत कुछ दिन पहले खराब हो गई थी। उसे पहले निजी अस्पताल और बाद में धरमपुर पीएचसी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर उसे सूरत सिविल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि करते हुए उसका उपचार शुरु किया था।
रविवार को उसकी मौत हो गई। डेंगू से बच्चे की मौत होने की जानकारी मिलने पर आरोग्य टीम भी सक्रिय हो गई और सर्वे शुरु कर दिया है। शंकास्पद मामले सामने आने पर दवाई दी जा रही है। बालक के पिता ने बताया कि सूरत ले जाने पर डेंगू होने की जानकारी मिली थी।
शराब हेराफेरी में फरार आरोपी गिरफ्तार
एलसीबी ने सूचना मिलने पर नवसारी व मरोली थाने में शराब हेराफेरी के आरोपी को सूरत से उसके घर से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि एलसीबी वांछित आरोपियों की तलाश में थी। उसी दौरान सूचना मिली कि नवसारी ग्रामीण थाने व मरोली थाने में वांछित आरोपी शैलेश दामजी गजेरा सूरत में अमरोली के छापरा भाठा रोड स्थित रोयल पैलेस के अपने घर पर है। एलसीबी ने तुरंत दबिश बनाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
अंबिका नदी का रेलवे ब्रिज जर्जर
बिलीमोरा व अमलसाड रेलवे स्टेशन के बीच अंबिका नदी के सीमांत बना लोहे का रेलवे फूट ब्रिज जर्जर हो गया है। इस कारण राहगीरों का उस पर से निकलना मुश्किल है। ब्रिज के दोनों ओर तलोध, देवधा, तलियारा, वांगरी, भाठा भेंसला आदि गांवों के ग्रामीण इस फुटब्रिज का ज्यादा उपयोग करते हैं और रेलवे के गंैगमेन व ट्रैक मैनों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द इस फुटब्रिज की जल्द से जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
Updated on:
08 Oct 2018 09:33 pm
Published on:
08 Oct 2018 09:33 pm
