25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Surat / टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की मियाद बढ़ाने की मांग

टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की मियाद बढ़ाने की मांग

फैडरेशन ऑफ गुजरात वीवर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को भेजा पत्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 19 Sep 2018, 9:09 PM IST

file

टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की मियाद बढ़ाने की मांग



सूरत. फैडरेशन ऑफ गुजरात वीवर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्रीको पत्र लिखकर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर करने की मांग की है।
फैडरेशन ऑफ गुजरात वीवर्स एसोसिएशन पत्र में बताया गया है कि जीएसटी के नियम समझने और इसके डॉक्यूमेंट तैयार करने में टैक्स कंसल्टेंट तथा व्यापारियों का काफी समय चला गया। उन्हें ऑडिट रिपोर्ट के डॉक्यूमेंट तैयार करने का समय नहीं मिला। इसके अलावा सितंबर और अक्टूबर के दौरान कई रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि है। एडवांस टैक्स के लिए 15 सितंबर, जीएसटीआर-3बी के लिए 20 सितंबर, आइटीसी-04 के लिए 30 सितंबर, जीएसटीआर-1 पांच करोड़ रुपए से अधिक टर्नओवर वालों के लिए 10 अक्टूबर और पांच करोड़ से कम टर्नओवर वालों के लिए 31 अक्टूबर है। इस दौरान नवरात्रि की छुट्टियां होने के कारण कई लोग बाहर चले जाएंगे। ऐसे में रिटर्न के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट तैयार कर पाना मुश्किल है। इसलिए फैडरेशन ऑफ गुजरात वीवर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्रीको पत्र लिखकर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर करने की मांग की है

व्यापारियों को आइटीसी से मुक्ति की मांग
्रफैडरेशन ऑफ सूरत टैक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से पांच करोड़ रुपए से कम टर्न ओवर वाले व्यापारियों कों आइटीसी-04 रिटर्न फाइल करने से छूट देने की मांग की गई है। इस बारे में फोस्टा ने पहले भी वित्तमंत्री और जीएसटी काउंसिल से मांग की थी। सोमवार को पुन: फोस्टा ने वित्तमंत्री को पत्र लिखा है।
नवसारी मे ओपन हाउस का आयोजन
आयकर विभाग की ओर से करदाताओं की आयकर संबंधिक समस्याओं को दूर करने के लिए 25 सितंबर को नवसारी आयकर विभाग में ओपन हाउस का आयोजन किया गया है। आयकर संबंधिक किसी भी समस्या के लिए करदाता 12 बजे से 1 बजे के बीच चीफ कमिश्नर अजयदास मेहरोत्रा से मिल सकेंगें। आयकर संबंधिक किसी भी समस्या के लिए करदाता 12 बजे से 1 बजे के बीच चीफ कमिश्नर अजयदास मेहरोत्रा से मिल सकेंगें।