8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

diamond news- कट और पॉलिश्ड हीरों के निर्यात में सितंबर में कमी

सूरत के हीरा उद्योग पर भी इसका असर दिखा और कई कारखानें बंद हो गए

2 min read
Google source verification
diamond news- कट और पॉलिश्ड हीरों के निर्यात में सितंबर में कमी

diamond news- कट और पॉलिश्ड हीरों के निर्यात में सितंबर में कमी

सूरत
हीरा उद्योग के लिए सितंबर महीना निराशाजनक रहा। कट और पॉलिश्ड हीरों के निर्यात में 18 प्रतिशत की कमी आई है। सूरत के हीरा उद्योग पर भी इसका असर दिखा और कई कारखानें बंद हो गए।
जैम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउन्सिल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले साल वित्तीय वर्ष 2018-19 में सितंबर में 2367. 97 मिलियन यु.एस डॉलर के कट-पॉलिश्ड हीरों के मुकाबले 2019-20 में सितंबर में 1945.95 मिलियन यु.एस डॉलर के कट-पॉलिश्ड हीरों का निर्यात हुआ। कलर जैम्स स्टोन में 21 प्रतिशत की कमी आई। बीते साल सितंबर में 61.02 मिलियन यु.एस डॉलर के मुकाबले इस साल सितंबर में 42.04 मिलियन यु.एस डॉलर के कलर जैम्स स्टोन का निर्यात हुआ। प्लैन गोल्ड ज्वैलरी में 22.02 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

चीन ने भारत के आंतरिक मामले में दिया दखल, कश्मीर को दो नए केंद्र शासित प्रदेश बनाने पर

बीते सितंबर में 537.28 मिलियन यु.एस डॉलर के मुकाबले इस साल 655.58 मिलियन यु.एस डॉलर की गोल्ड ज्वैलरी का निर्यात हो सका। दूसरी ओर सिल्वर ज्वैलरी में 49 प्रतिशत का ईजाफा हुआ है।

बीते सिंतबर में 79.70 मिलियन यु.एस डॉलर के मुकाबले इस साल 118.72 मिलियन यु. एस डॉलर की सिल्वर ज्वैलरी का निर्यात हो सका।

सोनिया गांधी का केंद्र पर निशाना, मोदी सरकार ने आरटीआई कानून को कमजोर किया

हीरा उद्यमियों का मानना है कि अमरीका और यूरोप में डायमंड ज्वैलरी की डिमांड में कमी आने के कारण कट और पॉलिश्ड हीरों की मांग घटी है। इस कारण सूरत में भी पिछले दो महीने में बड़ी संख्या में कारखाने बंद हो गए है।